Ai influencer kaise banaye in hindi - Practical guide

Aditi Torane
Ai influencer kaise banaye


मैंने 20+ AI Influencer strategies test की हैं, और यह practical guide वही methods explain करता है जो real growth देती हैं। सिर्फ theory नहीं।

आज “AI Influencer” शब्द इतना ज़्यादा use हो चुका है कि beginners के लिए ये समझना मुश्किल हो गया है कि

👉 क्या सच में काम करता है?

👉 और क्या सिर्फ social media hype है।

कई लोग सोचते हैं कि बस AI voice लगाकर reels डाल दो और growth अपने-आप हो जाएगी।

Reality थोड़ी अलग है - और इसी article में वही clear की जा रही है।

यह guide किसी trend को copy करने के लिए नहीं, बल्कि long-term, trust-based AI Influencer बनने के लिए है।

यह Article उन लोगों के लिए है जो:

✔️ Instagram/website growth चाहते हैं।

✔️ Face reveal नहीं करना चाहते।

✔️ Long-term strategy सीखना चाहते हैं ।

इस ब्लॉग में कोई fake story नहीं होगी,

कोई “7 दिन में लाखों” वाला दावा नहीं होगा।

यहाँ सिर्फ वही बातें होंगी, जो आज Instagram पर सच में काम कर रही हैं।

सबसे पहले clear कर लें,

 AI Influencer होता क्या है?

लेकिन उसके पहले ai updates के लिए व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करना न भूले।  

AI Influencer का मतलब बहुत लोग गलत समझ लेते हैं।

AI Influencer = virtual लड़की / लड़का यानि fake इंसान,

computer generated model।

✅ पर ai influencer का सही मतलब (simple भाषा में):

AI Influencer = आप + AI tools + smart content

यानि:

  • सोच आपकी होती है।
  • topic आप decide करते हैं।
  • audience आप बनाते हैं।
  • भरोसा आप कमाते हैं।

AI सिर्फ आपकी मदद करता है:

  • content जल्दी बनाने में।
  • ideas सोचने में।
  • consistency बनाए रखने में।

Instagram पर AI Influencer इतना trending क्यों है?

ये trend अचानक नहीं आया।इसके पीछे बहुत practical reasons हैं।

1. Instagram को short और clear content चाहिए।

आज कोई भी:

  • 5 मिनट का lecture नहीं देखना चाहता।
  • Heavy explanation नहीं चाहता।

Reels में:

  • सीधा point।
  • simple भाषा।
  • fast clarity।

AI based content इसमें perfectly fit बैठता है।

2. Audience को face नहीं, value चाहिए।

आज audience ये नहीं देखती कि:

  • creator कितना handsome है।
  • या camera कितना expensive है।

वो देखती है:

  • “मुझे इससे फायदा हुआ या नहीं?”
अगर फायदा हुआ तो वो save करेगा। और वो follow करेगा।

3. Faceless content Indian audience को suit करता है।

क्योंकि:

  • camera shyness common है।
  • घर का माहौल supportive नहीं होता।
  • relatives / friends का डर रहता है।

Faceless AI Influencer में:

  • face दिखाने की tension नहीं।
  • फिर भी proper content।
  • consistency आसान।

इसलिए India में faceless AI pages तेज़ी से grow कर रहे हैं।

“ये बहुत tough होगा” - सच बताऊँ?

Honestly?

👉 ये उतना tough नहीं है जितना लोग सोचते हैं।

आइए Traditional Influencer और AI influencer का difference जानते है। जिससे आपको क्लैरिटी मिलेगी।

Traditional Influencer AI Influencer
Face दिखाना ज़रूरी होता है। Face दिखाना optional होता है।
Heavy editing और camera setup की ज़रूरत होती है। Simple templates और basic editing काफी होती है।
Consistency maintain करना मुश्किल होता है। AI tools की मदद से consistency आसान हो जाती है।
ज़्यादातर काम अकेले manage करना पड़ता है। AI एक assistant की तरह काम करता है।
Camera confidence होना बहुत ज़रूरी होता है। Voice या text से भी content बनाया जा सकता है।
Beginners के लिए entry थोड़ी मुश्किल होती है। Beginners और students के लिए entry आसान होती है।
Time और energy ज़्यादा लगती है। Time की बचत होती है और workflow fast होता है।

इसलिए beginners और students के लिए

AI Influencer एक smart option है।

“AI influencer को लाखों followers मिल रहे हैं” - reality क्या है?

हाँ, Instagram पर:

  • लाखों followers वाले AI pages हैं।
  • Faceless pages हैं।
  • Daily growth दिखती है।

लेकिन एक बात साफ समझ लो:

  • ये 2 दिन में नहीं होता।
  • ये एक reel से नहीं होता।

जो pattern बार-बार दिखता है:

  • पहले 20–30 reels → normal views।
  • फिर 1 reel अचानक चल जाती है।
  • उसके बाद growth stable हो जाती है।

मतलब Luck नहीं, consistency + right format जीतता है।

Step 1: सबसे पहले niche चुनो (यहीं सब decide होता है)


सबसे बड़ी गलती:

“पहले AI Influencer बन जाते हैं, niche बाद में देखेंगे”

नहीं ! पहले niche, फिर tools।

Beginner-friendly और safe niches :

  • AI tools को simple हिंदी में explain करना।
  • Students ke liye productivity tips।
  • Career aur skill guidance (basic level)।
  • Content creation tips।
  • Self-improvement (realistic)।

अगर आपको नीचे बताए गए niche में expertise नहीं है तो इनसे दूर रहो:

  • medical advice
  • investment returns
  • “daily earning” type content

ये short-term views दे सकता है।

लेकिन trust और account safety खराब करता है।


Step 2: Decide करो - Faceless AI Influencer ही क्यों best है?


India में faceless model इसलिए popular है क्योंकि:

  • Face दिखाने का pressure नहीं।
  • बोलने की ज़रूरत नहीं।
  • घर का माहौल issue नहीं बनता।
Faceless AI Influencer का मतलब:

fake बनना नहीं,copy-paste नहीं।

मतलब:

Ideas आपके, presentation simple, delivery clear


Step 3: Platform strategy - सिर्फ Instagram नहीं।


बहुत लोग यहीं गलती करते हैं। वो यह सोचते है कि,

“Instagram पर views आ रहे हैं, वही काफी है”

लेकिन यह केवल Short-term के लिए मदद करेगा , long-term में नहीं।

Smart creators क्या करते हैं?

  • Instagram → reach के लिए।
  • Website → trust + stability के लिए।
और यहीं से शुरू होता है।Real AI Influencer system।

अब जानते है वो कौनसी website है , जिसकी मदद से हम ai influencer बना सकते है।

Step-by-step AI influencer बनाने की प्रोसेस: 

External link(Trusted):

Viggle AI – Meme & Video Maker

Create AI influencer videos, memes & fun edits easily!

📥 Open / Install on Play Store
स्टेप 1 :

👆 सबसे पहले आपको ऊपर दिए गए button पर क्लिक करके, playstore से यह ऐप डाउनलोड कर लेनी है।अब आपको simply sign up कर लेना है। 

स्टेप 2 : 

अब इमेज में मेंशन किए हुए + आइकन पर क्लिक करे। + आइकन को क्लिक करने के बाद आपके पास एक ऐसा interface ओपन होगा। फिर Mix पे क्लिक करे जिससे हम video बना सकते है।

Interface of app

स्टेप 3 : 

अब आपके सामने ऐसा interface ओपन होगा।👇

सबसे पहले बॉक्स (A) में आपको influencer से कौनसा मूमेंट or dance करवाना है वो video add करे। आप इंस्टाग्राम या यूट्यूब से dance वीडियो download करके phone के फाइल्स में save करके बॉक्स (A) में ऐड करे।

फिर दूसरे बॉक्स(B) में आपका ai influencer avataar एड करे। आप gemini से ai अवतार बना सकते है। और आपको खुदका ai avtaar बनाना है तो यह पोस्ट पढ़े।

अपना खुदका ai avtaar kaise banaye?

फिर MiX पर क्लिक करे।

Steps to make ai influencer dancing video

👇 यहाँपे प्रैक्टिकली करके दिखाया है। हमने यूट्यूब से एक डांस वीडियो डाउनलोड just reference के लिए। उस डांस के तरह हमारा ai avtaar भी dance करेगा। बॉक्स (A) में डॉउनलोड की हुई वीडियो ऐड करिए। और बॉक्स(B) में आपका ऐ अवतार। फिर लास्ट में दिख रहे MIX button पे क्लिक करना है।और आप अनलिमिटेड dance video तैयार कर सकते हो वो भी फ्री! 

Practical guide

स्टेप 4 : 

यह देखिए हमने कितने सारे वीडियो बनाए है। अब आप सिंपली वीडियो पे क्लिक करके डाउनलोड बटन पे क्लिक करे। फिर आपका वीडियो आपकी files में save हो जाएगा। अगर आपको watermark हटाना है तो आपको paid plan से वीडियो बनानी होगी। 

Video created successfully


 Realistic Timeline (based on testing):

• Week 1–2: 10–20 posts — small views  

• Week 3–6: consistency builds growth  

• Month 2–3: first meaningful reach

Monetization - safe और ethical तरीका।

सीधा सच:

AI Influencer में,

पहले content → फिर trust → फिर earning।

Safe earning options:

  • Brand collaborations
  • Affiliate links (relevant tools)
  • अपना digital product

Fake income screenshots, misleading claims, ये सब long-term में नुकसान करता है।

Common Mistakes जो Growth को रोक देते हैं।

ये गलतियाँ छोटी लगती हैं,

लेकिन यही आपकी growth को slow कर देती हैं।👇

1. रोज़-रोज़ niche बदलना।

आज ये, कल वो -  algorithm भी confuse हो जाता है।

सिर्फ viral reels copy करना।

Copy से views शायद मिलें, लेकिन trust नहीं।

2. Consistency छोड़ देना।

10 reels के बाद break = growth pause। ऐसा करने से consistency टूट जाती है। और viral होने के समय पे अगर कंसिस्टेंसी टूट गई तो demotivation बढ़ जाता है।

👉 अच्छी बात ये है कि इन गलतियों को avoid करते ही growth automatically better होने लगती है।

AI influencer की जर्नी स्टार्ट करने से पहले और स्टार्ट करने बाद के changes 

Start करने से पहले Start करने के बाद
AI Influencer को बहुत tough समझते हैं। Process समझ में आने लगता है।
Camera और confidence की चिंता रहती है। Faceless content से confidence बढ़ता है।
Tools को लेकर confusion होता है। Limited tools से smooth workflow बन जाता है।
Result जल्दी चाहिए ऐसा mindset होता है। Consistency और patience develop हो जाता है।

FAQs(अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. AI Influencer क्या होता है?

AI Influencer वह creator होता है जो AI tools की मदद से content बनाकर audience grow करता है।

2. क्या AI Influencer बनने के लिए coding ज़रूरी है?

नहीं, AI Influencer बनने के लिए coding की जरूरत नहीं होती।

3. क्या बिना face दिखाए AI Influencer बन सकते हैं?

हाँ, faceless AI content से भी Instagram पर strong growth मिल सकती है।

4. क्या students AI Influencer बन सकते हैं?

हाँ, students के लिए AI Influencer मॉडल आसान और beginner-friendly है।

5. AI Influencer बनना tough होता है क्या?

नहीं, सही niche और consistency के साथ यह tough नहीं होता।

6. AI Influencer के लिए कौन-सा platform best है?

Beginners के लिए Instagram Reels सबसे best platform है।

7. क्या free AI tools से शुरुआत हो सकती है?

हाँ, free AI tools से भी AI Influencer की शुरुआत की जा सकती है।

8. AI Influencer content क्यों viral होता है?

क्योंकि AI content short, clear और problem-solving होता है।

9. कितने समय में AI Influencer growth दिखती है?

Consistency रखने पर 1–3 महीने में growth दिखने लगती है।

10. क्या AI Influencer brand deals पा सकते हैं?

हाँ, अच्छे engagement वाले AI Influencers को brands approach करते हैं।


अगर आपने पूरा blog पढ़ लिया है, तो अब एक बात साफ हो जानी चाहिए कि,

'AI Influencer बनना कोई rocket science नहीं है।'

आज Instagram पर जो faceless AI pages लाखों views ला रहे हैं,वो कोई जादू नहीं कर रहे,बस simple problems को simple तरीके से solve कर रहे हैं।

AI tools इस journey को आसान बनाते हैं,

लेकिन direction, consistency और value

आज भी आपके हाथ में ही होती है।

ध्यान बस इतना रखना है:

shortcuts नहीं, system बनाइए।

hype नहीं, honesty रखिए।

शुरुआत perfect होने की ज़रूरत नहीं,

बस consistent होने की ज़रूरत है।