Top Generative AI tools 2025 in Hindi

Aditi Torane


2025 में Generative AI Tools ने काम करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है।
आज students, bloggers, designers और business owners
AI tools की मदद से content creation, image generation
और research जैसे काम आसानी से कर पा रहे हैं।

मैं खुद AI tools को regularly test करती हूँ।और उसी real experience के आधार पर यह article लिखा गया है।
इसका मकसद Hindi users को एक ही जगह पर
trusted, practical और updated Generative AI tools की जानकारी देना है।

इस article में आपको सिर्फ tools के नाम ही नहीं,
बल्कि:
• best Generative AI tools 2025
• free vs paid AI tools
• real use cases
• limitations और safety tips
सब कुछ simple Hindi में समझेगा!

📢 Telegram Channel
Join Now
Generative AI kya hai ? 

Generative AI ( जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो कि न सिर्फ डेटा को analyze करती है, बल्कि नए content(text,image, video,audio,e-book आदि। ) भी बनाती है। इसे जेनरेटिव इसीलिए कहते है, कयोंकि यह जनरेट करती है, यानी नया डेटा प्रोड्यूस करता है।
📱 WhatsApp Group
Join Now  
Generative AI tools jo productivity badhate hai

1) ChatGPT

अब तक का सबसे लोकप्रिय Generative AI tool है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि, यह multilingual support देता है, यानी आप इसे हिंदी सहित, किसी भी अन्य भाषा में उपयोग कर सकते है। इसका ज्यादातर उपयोग coding, customer support, research और हर तरह के content creation के लिए उपयोग किया जाता है। यह tool students se लेकर बड़े business तक सभी के लिए उपयोगी है। क्योंकि यह आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है। और creative way में data को analyze करके output देता है। 

ChatGPT एक popular Generative AI tool है, जो text generate, summarize और explain कर सकता है।

मेरा personal experience:

मैं ChatGPT का इस्तेमाल:

• notes prepare करने,

• difficult topics को simple Hindi में समझने,के लिए करती हूँ।

ChatGPT कैसे use करें?

1. ChatGPT website पर login करें।

2. Clear prompt लिखें (example: "Explain AI in Hindi")

3. Generated content को अपने words में edit करें।

✅ Best Features:

• Fast response

• Multiple language support

• Free version available

❌ Limitations:

• कभी-कभी outdated information।

• Direct copy-paste AdSense safe नहीं होता।

Pricing:

• Free version – basic use के लिए।

• Paid plan – advanced features के लिए

Best for:

Students, bloggers, researchers

उदाहरण: Freelancer writers को article लिखने में, रिसर्च करने में, बहुत time लगता है। पर जबसे freelancer writers ने ChatGPT(OpenAI) का उपयोग करना शुरू किया है , तबसे उन्हें किसी भी चीज की जानकारी कुछ सेकंड्स में ही मिल जाती है। जिससे वह अपने काम में प्रोडक्टिविटी ला पाए। 


2) Google Gemini 

Gemini AI एक Google powered Generative AI tool है।जो search और content generation में help करता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह multimodal है। यानि यह text, images, और videos को एक साथ समझ सकता है। और यह है Google search के data के साथ जुड़ा हुआ है। जिससे इसकी जानकारी हमेशा authentic और up-to-date रहती है। Real use:

Gemini AI खासकर:

• factual queries

• quick research

• Google ecosystem users

के लिए useful है।

कैसे use करें?

1. Google account से login करें।

2. Query type करें।

3. Result को verify करके use करें।

✅ Best Features:

• Google integration

• Free access

• Fast search results

❌ Limitations:

• Creative content में सीमित output।

• Long content के लिए editing जरूरी।

Best for:

Students और research based users

उदाहरण: अगर कोई startup owner है, जिसे अपनी brand की digital presence बनानी है, पर ads, SEO strategy नहीं पता, ऐसेमें Google Gemini एक best option है। 


3) MidJourney

Designers और creative artists के बीच MidJourney यह tool काफी लोकप्रिय है। क्योंकि यह text prompt के आधार पर उच्च गुणवत्ता ( high quality) की और realistic और fantasy image बनाता है। अगर आपको, कला , डिज़ाइन से जुड़ा काम पसंद है , तो MidJourney आपके लिए बेहतरीन tool है। यह tool ने creative artist की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में काफी मदद की है।

Midjourney एक powerful AI image generation tool है,जो text prompt से high quality images create करता है।

मेरा personal experience:

मैं Midjourney का use mainly

• Thumbnails बनाने,

• YouTube thumbnail ideas test करने,

• AI visuals create करके content ko visually attractive बनाने के लिए करती हूँ।

जब मुझे Canva se different और creative images चाहिए होती है, तब Midjourney better रिजल्ट्स देता है।especially thumbnails के लिए जो eye-catching होने चाहिए।

Real use:

Midjourney का use: 

• graphic design

• thumbnails

• creative artwork के लिए किया जाता है।

कैसे use करें?

1. Discord पर Midjourney join करें।

2. /imagine command use करें।

3. Prompt लिखकर image generate करें।

✅ Best Features:

• High quality images

• Creative styles

• Professional output

❌ Limitations:

• Free version limited

• Beginners के लिए थोड़ा complex

Pricing:

Paid subscription required

Best for:

Designers, content creators

उदाहरण: फैशन डिज़ाइनर MidJourney की मदद से नए कलेक्शन के स्केच जनरेट करते है। इससे उन्हें नए ideas मिलते है, और client की प्रेजेंटेशन भी शानदार बनती है। 


4) Claude(Anthropic)

Claude tool को सुरक्षित और ethical AI के रूप में जाना जाता है। यह tool विशेष रूप से long डॉक्यूमेंट्स aur रिसर्च पेपर्स को analyze करने में माहिर है। इसकी context window 1 लाख शब्दों से भी अधिक है, यानी यह एक पूरी किताब को भी एक बार में analyze कर सकता है ।

Claude AI एक advanced Generative AI tool है

जिसे खासतौर पर long-form content writing,

reasoning और safe AI responses के लिए जाना जाता है।

मेरा personal experience:

मैंने Claude AI को: 

• long articles draft करने।

• complex topics को clearly explain करने।

• structured और readable content बनाने के लिए use किया है।

मुझे personally Claude AI की language quality

ChatGPT से ज़्यादा natural और human-like लगी,

खासकर जब article थोड़ा detailed और informative हो।

Claude AI कैसे use करें?

1. Claude AI platform पर account login करें।

2. Clear और detailed prompt लिखें।

3. Output को review करके apne words में थोड़ा refine करें।

✅ Best Features:

• Long content generation में strong

• Better reasoning and context understanding

• Safe और less spammy output

❌ Limitations:

• Free version में usage limit होती है।

• कभी-कभी बहुत ज्यादा detailed response देता है।

  जिसे short करने की जरूरत पड़ती है।

Pricing:

• Free version – limited usage

• Paid plan – heavy users और professionals के लिए

Best for:

Bloggers, students, researchers, जो long-form और quality content चाहते हैं ।

उदाहरण: UPSC aspirants और रिसर्चर्स claude tool ka उपयोग बड़ी किताबें, रिपोर्ट्स का सारांश तैयार करने के लिए करते है। इससे उनका घंटों का काम मिनटों में होता है, और किताब के quick notes और important point भी समझ आते है। 


5) DALL.E 3

DALL.E 3, OpenAI द्वारा विकसित किया गया है। और इसे ChatGPT के साथ integrate किया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि, यह digital prompts को समझकर बहुत ही सटीक और आकर्षक चित्र बनाता है। 

DALL·E एक AI image generation tool है।जो text description से images create करता है।

Real use:

DALL·E का use: 

• concept images

• blog visuals

• creative ideas के लिए किया जाता है।

कैसे use करें?

1. DALL·E platform पर login करें।

2. Text prompt लिखें।

3. Image generate करें।

✅ Best Features:

• Simple prompts

• Fast image generation

• Beginner friendly

❌ Limitations:

• Limited free credits

• Advanced control कम

Best for:

Bloggers, beginners

उदाहरण: online sellers अपने प्रोडक्ट की HD images DALL.E 3 से बनाकर ऑनलाइन स्टोर पर डालते है। जिससे प्रोडक्ट की photography और editing पर पैसे खर्च नहीं होते। 


6) Synthesia 

Synthesia दुनिया का सबसे लोकप्रिय 'AI video tool ' है, जो आपको life like avtar के साथ वीडियो बनाने की सुविधा भी देता है। इसमें 120 से अधिक भाषाएं उपलब्ध है। और एक beginner के लिए इसका इंटरफेस बहुत आसान है।

Synthesia एक AI video generation tool है।जिसकी मदद से बिना camera, mic या studio setup के professional videos बनाए जा सकते हैं।

मेरा personal experience:

मैंने Synthesia का use mainly:

• explainer videos ke demo test करने,

• AI tools ke concepts ko visually explain karne,

• future me Hindi + English educational videos plan karne ke liye किया है।

Mujhe ye tool खास इसलिए useful लगा। क्योंकि इसमें sirf script डालने से,AI avatar खुद बोलता हुआ video generate कर देता है। यह उन लोगों के लिए best है, जो camera ke सामने comfortable नहीं होते।

Synthesia कैसे use करें?

1. Synthesia platform पर login करें।

2. AI avatar select करें।

3. Apna script paste करें (Hindi/English)।

4. Video generate करके download करें।

✅ Best Features:

• Camera ke bina AI videos

• Professional looking AI avatars

• Script-based video creation

❌ Limitations:

• Free version available नहीं होता।

• Hindi voice options limited हैं।

• Full control paid plan में ही मिलता है।

 Pricing:

Mostly paid plans available

(Professional users ke liye better)

Best for:

Educators, bloggers, course creators,

jo explainer ya training videos बनाना चाहते है वह भी बिना फेस कैमरा इस्तेमाल किए।

उदाहरण: एक startup अपने क्लाइंट के लिए ट्रेनिंग वीडियो बनाने के लिए synthesia का उपयोग कर सकता है। और वीडियो एकदम प्रोफेशनल मिलती है यही इसका प्लस पॉइंट है। 


7) Runway ML

Runway ML वीडियो creators के लिए game changer tool जैसे काम करता है। यह सिर्फ text prompt लिखकर high quality videos बना देता है। इसमें बहुत सारे वीडियो एडिटिंग टूल्स होते है , जो creators का टाइम बचाने में मदद करता है।

Runway ML एक Generative AI video editing tool है।

जो AI based video effects और background removal provide करता है।

👉 Real use:

Runway ML का use:

• short videos

• reels editing

• background remove करने के लिए किया जाता है।

कैसे use करें?

1. Runway ML website पर login करें।

2. Video upload करें।

3. AI tools apply करें।

✅ Best Features:

• AI video effects

• Easy dashboard

• Free trial available

❌ Limitations:

• High quality export paid version में।

• Processing कभी-कभी slow।

Best for: Video creators

उदाहरण: इंस्टाग्राम क्रिएटर्स Runway ML से reels बनाकर एडिट करेंगे तो उनके काम में प्रोडक्टिविटी बढ़ सकती है। क्योंकि production setup की जरूरत नहीं पड़ती। 


8) Perplexity AI : 

Perplexity AI एक AI - powered research assistant है। स्टूडेंट और रिसर्चर्स के लिए बहुत उपयोगी है। क्योंकि यह आपको real time data के साथ fact-checked उत्तर देता है। और साथ में citation भी प्रदान करता है। 

Perplexity AI एक AI based search engine है। जो direct answers के साथ source links भी देता है।

Real use:

Perplexity AI का use: 

• fact checking

• exam preparation

• quick research

के लिए किया जाता है।

कैसे use करें?

1. Perplexity AI website open करें

2. Question type करें

3. Sources check करके info use करें

✅ Best Features:

• Source based answers

• Free version available

• Accurate results

❌ Limitations:

• Creative content के लिए suitable नहीं।

• Hindi support limited।

Best for:

Students, researchers

उदाहरण: एक कॉलेज स्टूडेंट अपने assignment के लिए authentic sources चाहता हैं । Perplexity AI उसे तुरंत references और links उपलब्ध करता है। जिससे उसकी रिपोर्ट ज्यादा trustworthy लगती है। 


9) Jasper AI

Jasper AI विशेष रूप से मार्केटिंग कॉपीराइटिंग के लिए बनाया गया tool है। इसमें ad copies, blogs, के लिए predefined templates मौजूद है। 

Jasper AI एक professional Generative AI writing tool है।जो marketing content, blog drafts aur ad copies लिखने में help करता है।

मेरा personal experience:

मैंने Jasper AI को:

• headings aur outlines generate करने।

• marketing-style content ka structure samajhne

के लिए use किया है।

मुझे Jasper AI का टोन काफी polished और प्रोफेशनल लगा। स्पेशली जब कंटेंट थोड़ा प्रमोशनल या structured चाहिए होता है। लेकिन हिंदी कंटेंट के लिए मुझे मैनुअल एडिटिंग करनी पड़ी, क्योंकि default आउटपुट English focused होता है।

 Jasper AI कैसे use करें?

1. Jasper AI dashboard par login karein

2. Content type select karein (Blog, Marketing, Ads)

3. Topic aur keywords add karein

4. Generated draft ko edit karein

✅ Best Features:

• Marketing-focused templates

• Structured content output

• SEO-friendly writing support

❌ Limitations:

• Free version available nahi hota

• Hindi content ke liye heavy editing required

• Beginners ke liye thoda expensive lag sakta hai

Pricing:

Paid plans only (professional users ke liye)

Best for:

Marketers, professional bloggers, जो English content और brand style राइटिंग चाहते है। 

उदाहरण: Digital marketing agency, Jasper का उपयोग करके क्लाइंट्स के लिए ब्लॉग पोस्ट और ads जल्दी तैयार कर सकते है और अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकते है। 


10) Notion AI 

Notion AI प्रोडक्टिविटी और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट को आसान बनाता है। इसमें notes,summarization, task management की सुविधाएं है। । और यह disciplined lifestyle अपनाने में मदद करता है। और प्रोडक्टिविटी बढ़ाता है। 

Notion AI एक प्रोडक्टिविटी based generative ai tool है, जो नोट्स, प्लानिंग और कंटेंट ऑर्गेनाइजेशन में मदद करता है।

मेरा personal experience:

Notion AI का उपयोग 

• content planning aur outlines बनाने,

• rough नोट्स को क्लियर फॉर्मेट में convert करने के लिए करती हु। 

मुझे Notion AI का सबसे strong point यह लगा कि यह सिर्फ कंटेंट जनरेट भी करता, बल्कि already लिखे हुए text को improve,shorten या summarize भी कर देता है। ये डेली वर्कफ्लो को काफी smooth बना देता है।

Notion AI कैसे use करें?

1. Notion account par page open करें।

2. AI command use करें।

3. Task select karein (summarize, rewrite, expand)

4. Output ko customize करे।

✅ Best Features:

• Notes + AI ek hi jagah

• Content organization ke liye best

• Easy rewriting aur summarizing

❌ Limitations:

• Proper writing tool जैसे output नहीं देता।

• Creative content ke liye limited

• Heavy content ke liye external editing चाहिए।

Pricing:

Notion के paid plan के साथ AI add-on।

Best for:

Students, bloggers, planners जो कंटेंट के साथ साथ workflow और notes manage करना चाहते है।

उदाहरण: स्टूडेंट्स Notion AI का उपयोग करके अपने daily tasks को organize करने और quick summaries बनाने के लिए करते है। 

Generative AI के फायदे और सीमाएं।

फायदे सीमाएं
1) समय की बचत। 1)100% human creativity replace नहीं कर सकता।
2) रचनात्मक में वृद्धि। 2) कभी कभी आउटडेटेड या गलत इनफार्मेशन।
3) हर फिल्ड के लिए उपयोगी। 3) Ethical issues

AI Tool Best Use Case My Personal Use
ChatGPT Content writing, notes, research Blog outlines, notes, Hindi explanations
Gemini AI AI search, factual queries Quick research, Google-based answers
Midjourney AI image generation Blog & YouTube thumbnails, creative visuals
Claude AI Long-form writing, reasoning Detailed articles, structured content
DALL·E Simple AI images Blog visuals, concept images
Synthesia AI avatar videos Explainer video demos, education content
Runway ML AI video editing Background removal, short video edits
Perplexity AI AI search with sources Fact-checking, exam & topic research
Jasper AI Marketing content Blog intro ideas, structured drafts
Notion AI Notes & productivity Content planning, idea organization

मेरा Personal Experience

मैंने यह देखा है कि बहुत से लोग AI tools को, बिना समझे use करते हैं,जिससे low quality output मिलता है।

मेरे experience के अनुसार:
• Free AI tools beginners के लिए काफी होते हैं।
• Paid tools तभी use करें जब regular work हो।
• AI content को हमेशा human editing के बाद ही publish करें।

इसी वजह से इस list में सिर्फ वही Generative AI tools
include किए गए हैं, जो real life में actually useful हैं।
FAQs(अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. Generative AI tools kya hote hain?

Generative AI tools वो AI softwares होते हैं जो इंसान की तरह नए ideas create कर सकते हैं – जैसे text, image, video, music या presentation बनाना। ये creativity बढ़ाने और समय बचाने के लिए बहुत काम आते हैं।

Q2. Kya ye AI tools free hote hain ya paid?

ज्यादातर AI tools का free version available होता है, लेकिन limited features के साथ। Advanced aur professional features use करने के लिए paid subscription लेना पड़ता है।

Q3. Students ke liye kaunsa Generative AI tool useful hai?

Students के लिए ChatGPT (notes aur assignments banane ke liye), Notion AI (study organization ke liye), और Canva AI (projects aur presentations ke liye) सबसे ज्यादा helpful हैं।

Q4. Kya AI tools ke output hamesha sahi hote hain?

AI tools बहुत advanced हैं, लेकिन 100% accurate हमेशा नहीं होते। कभी-कभी गलत जानकारी दे सकते हैं, इसलिए output को cross-check और edit करना जरूरी है।

Q5. Kya AI generated content se copyright issue ho sakta hai?

हाँ, कुछ मामलों में copyright issue हो सकता है अगर बिना बदलाव के content use किया जाए। इसलिए हमेशा AI से मिले content को edit करके अपना touch देना सही रहता है।

निष्कर्ष:

Generative AI की मदद से आज हर कोई smart work करके अपना समय बचाकर productivity बढ़ा सकता है। स्मार्ट वर्क मतलब hard work in right direction! 

उपर बताए गये सारे टूल्स आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में काफी मदद करेंगे। आशा है कि आपको यह information पढ़के AI tools के बारे में पता चल गया होगा। आप इनका रियल लाइफ में उपयोग करके हमें कमेंट्स में जरूर बताइए कि आपका अनुभव कैसे था?